Azamgarh news :हत्या के दो आरोपियों को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के दो आरोपियों को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

दीदारगंज थाना अंतर्गत भादों निवासीनी श्रीमती सरोज देवी पत्नी स्व0 अखिलेश की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। आरोप था कि दिनांक 09.06.2026 की रात्रि में पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा उनके पति अखिलेश के साथ मारपीट कर उन्हें खेत में अचेत अवस्था में छोड़ दिया गया था। उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11.06.2026 को भादों मोड़ (मार्टिनगंज बाजार) से अभियुक्त सभाजीत गौतम एवं श्यामजीत गौतम को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button