Azamgarh news :ऑपरेशन नई किरण के तहत अतरौलिया पुलिस ने पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया निस्तारण

ऑपरेशन नई किरण के तहत अतरौलिया पुलिस ने पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया निस्तारण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन नई किरण अभियान के तहत दिनांक 09.06.2026 को आवेदक मुकेश पुत्र नौमी निवासी ग्राम गोरहरपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनके पिता नौमी द्वारा उनकी माता रेखा गौड़ को विगत लगभग दो वर्षों से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। प्राप्त प्रार्थना-पत्र के क्रम में थानाध्यक्ष अतरौलिया के निर्देशन में मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

ऑपरेशन नई किरण के अंतर्गत दिनांक 11.06.2026 को दोनों पक्षों को थाना अतरौलिया पर बुलाकर काउंसलिंग की गई। थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे द्वारा गांव के सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं परिजनों की उपस्थिति में दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया। समझाइश एवं काउंसलिंग के उपरांत पति-पत्नी ने अपने परिवार एवं बच्चों के भविष्य को देखते हुए आपसी मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने तथा अपना दाम्पत्य जीवन सौहार्दपूर्ण ढंग से व्यतीत करने की सहमति व्यक्त की।

उक्त समझौते में आवेदक मुकेश पुत्र नौमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पुनः साथ रहने का संकल्प लिया, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल स्थापित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button