Azamgarh news :मदरसा आधुनिकीकरण योजना में राजकीय धन के गबन के दो आरोपी गिरफ्तार

मदरसा आधुनिकीकरण योजना में राजकीय धन के गबन के दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

निरीक्षक कुँवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह, राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) मुख्यालय लखनऊ द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित सूचना दी गई कि मदरसा अरबिया तहतानिया भीखपुर (मदरसा आईडी-191100096) द्वारा भवन एवं छात्र संख्या से संबंधित तथ्यों को पोर्टल पर गलत ढंग से प्रदर्शित कर मदरसा आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त राजकीय धनराशि का दुरुपयोग एवं गबन किया गया है। जांच में मदरसा प्रबंधक रियाज अहमद द्वारा ₹66,000/- राजकीय धन के गबन का मामला प्रकाश में आया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 69/2025 धारा 409/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त रियाज अहमद, शरद यादव एवं धर्मेन्द्र कुमार यादव का नाम प्रकाश में आया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.06.2026 को अभियुक्त शरद यादव एवं धर्मेन्द्र कुमार यादव को अम्बारी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button