Azamgarh news :जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी डंडा व लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी डंडा व लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

फूलपुर थाना अंतर्गत टेऊंगा निवासी मुकेश पुत्र रमेश द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 09.06.2026 को सायं लगभग 06:00 बजे उसके भाई राकेश पुत्र रमेश पर पुरानी रंजिश को लेकर धर्मेन्द्र, रविन्द्र, दीपक एवं कुलदीप निवासीगण सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लाठी-डंडा एवं लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर अभियुक्तगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 194/2026 धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अजीज खान द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.06.2026 को टेऊंगा नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद डंडा एवं एक अदद लोहे की रॉड/पाइप बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button