Azamgarh news :ऑपरेशन नई किरण के तहत एक बिखरे परिवार को पुनः मिलाया 

ऑपरेशन नई किरण के तहत एक बिखरे परिवार को पुनः मिलाया 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 11.06.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/ऑपरेशन नई किरण की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुल 06 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिनमें से 03 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। विस्तृत काउंसलिंग एवं समझाइश के उपरांत 01 प्रकरण में पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराते हुए समझौता कराया गया तथा परिवार को पुनः एकजुट किया गया।

उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा पति एवं ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाया गया था। काउंसलरों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के पश्चात आपसी सहमति से समझौता कराया गया। शेष प्रकरणों में अग्रिम तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों को पुनः उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया है।

ऑपरेशन नई किरण का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को पुनः जोड़ना, वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना तथा पारिवारिक संबंधों में विश्वास एवं सामंजस्य स्थापित करना है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button