Azamgarh news :साइबर ठगी का आरोपी दो मोबाइल व 7120 रूपये के साथ गिरफ्तार

साइबर ठगी का आरोपी दो मोबाइल व 7120 रूपये के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन मे थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई |

प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 31306260042944 के क्रम में मोबाइल नंबर 8433949486 एवं 9076280045 तथा उनसे संबंधित बैंक खातों की जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध मो. आकिब पुत्र अकबर अली निवासी वार्ड नं. 03, संतकबीरनगर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ को पूछताछ हेतु साइबर क्राइम थाना बुलाकर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं बैंक स्टेटमेंट का परीक्षण किया गया। तकनीकी विश्लेषण के दौरान अभियुक्त के मोबाइल फोन में घटना में प्रयुक्त बैंक खाता PhonePe एप्लीकेशन में लॉगिन होना पाया गया। उपलब्ध बैंक अभिलेखों, मोबाइल विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ से अभियुक्त की साइबर धोखाधड़ी में संलिप्तता पायी गई। जो अपने साथी कुनाल त्रिपाठी उर्फ विशाल त्रिपाठी के साथ मिलकर घटना कारित करता था । इस प्रकार अभियुक्त द्वारा संगठित रूप से धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध कारित करना प्रथम दृष्टया सिद्ध पाए जाने पर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 21/26 धारा 111(4), 317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस एवं धारा 66D आईटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। अब तक की जांच में लगभग 10 लाख तक का साइबर फ्राड किया जाना पाया गया है ।

अपराध का तरीका (Modus Operandi)

अभियुक्त अपने साथी कुनाल त्रिपाठी उर्फ विशाल त्रिपाठी पुत्र संजय कमलापति त्रिपाठी पता- ग्राम-करौती थाना मेहनगर आजमगढ के लिए फर्जी खाते ,सिम कार्ड व क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था करता है तथा उन खातों व क्रेडिट कार्ड मे पैसे मंगाने की जिम्मेदारी कुनाल त्रिपाठी उर्फ विशाल त्रिपाठी की रहती है । इन खातों व क्रेडिट कार्ड में जो भी साइबर फ्राड का पैसा आता है उन पैसो को निकालने की जिम्मेदारी अभियुक्त मो0 आकिब पुत्र अकबर अली की होती है । अभियुक्त पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्र व अन्य जगहों से क्रेडिट कार्ड व यूपीआई से पैमेन्ट देकर कैश प्राप्त कर लेता है। उस कैश को आपस मे बराबर बराबर बांट लेते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button