Azamgarh news :पानी के विवाद में जानलेवा हमला करने के 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद 

पानी के विवाद में जानलेवा हमला करने के 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना मुबारकपुर पुलिस ने पानी के विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 पुरुष एवं 04 महिला अभियुक्तों सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त 03 लकड़ी के डंडे एवं 01 लोहे का फावड़ा भी बरामद किया गया है।

दिनांक 12.06.2026 को ग्राम देवकली तारन निवासी वादी यशवंत कुमार पुत्र विंध्याचल द्वारा थाना मुबारकपुर में दी गई तहरीर के अनुसार, वह अपने घर के सामने लगे नए समरसेबल से पानी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान शाम लगभग 5:30 बजे पड़ोसी पक्ष के गोलू, पंकज, चन्द्रमा, सुषमा, कुसुम, अनुष्का एवं पुष्पा देवी एक राय होकर लाठी-डंडा व फावड़ा लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। फावड़े से सिर पर वार किए जाने से वादी गंभीर रूप से घायल हो गया तथा खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने आए उसके चचेरे भाई कृष्णा कुमार को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दिनांक 12.06.2026 को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा इब्राहिमपुर बाजार में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोछा पुल के पास घेराबंदी कर सभी 07 वांछित अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान महिला अभियुक्ताओं को महिला पुलिस कर्मियों की अभिरक्षा में लिया गया।

अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त निम्न वस्तुएं बरामद की गईं—

• 03 लकड़ी के डंडे (लगभग 1.25 से 1.5 मीटर लंबाई)

• 01 लोहे का फावड़ा (जिस पर खून के छींटे एवं मिट्टी लगी हुई)

बरामदगी के समय विधिवत वीडियोग्राफी की गई तथा सभी वस्तुओं को सील कर मालगृह में जमा कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. गोलू पुत्र लालूराम, उम्र 25 वर्ष

2. पंकज पुत्र लालूराम, उम्र 19 वर्ष

3. चन्द्रमा पुत्र स्व0 सिधारी, उम्र 52 वर्ष

4. सुषमा पुत्री चन्द्रमा राम, उम्र 25 वर्ष

5. कुसुम पुत्री चन्द्रमा राम, उम्र 27 वर्ष

6. अनुष्का पुत्री चन्द्रमा राम, उम्र 19 वर्ष

7. पुष्पा देवी पत्नी चन्द्रमा राम, उम्र 50 वर्ष

(सभी निवासी ग्राम देवकली तारन, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़)

सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button