Azamgarh news :साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति का 37,475 रुपया पुलिस ने कराया वापस 

साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति का 37,475 रुपया पुलिस ने कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अहरौला क्षेत्र के निवासी प्रवीण कुमार पुत्र रामपरित, निवासी फतेहपुर, जनपद आजमगढ़, दिनांक 27.12.2025 को साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। साइबर अपराधियों द्वारा उनके खाते से 37,475 रुपये की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गई थी।

घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना अहरौला की साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया तथा मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पूरी धनराशि 37,475 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने उत्तर प्रदेश पुलिस एवं थाना अहरौला की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button