Azamgarh News:आजमगढ़ को मिली करीब 1000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ को मिली करीब 1000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

आजमगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ नगर और मुबारकपुर क्षेत्र की लगभग 1000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन डबल इंजन सरकार ने जिले को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, विश्वविद्यालय, सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से आजमगढ़ को नई पहचान मिली है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय आजमगढ़ का नाम नकारात्मक घटनाओं के साथ जोड़ा जाता था, लेकिन आज यह विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के गरीबों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में विकास कार्यों की गति धीमी थी और योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाता था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी गरीब की जमीन पर कब्जा, व्यापारियों का उत्पीड़न अथवा महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार कठोर कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी जिला कारागार की भूमि पर एक भव्य कन्वेंशन सेंटर विकसित करने की योजना है, जो भविष्य में आजमगढ़ की नई पह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button