Azamgarh News:विद्युत विभाग की लापरवाही, हफ्तों से बिजली के तार पर अटकी पेड़ की डाल, हादसे का खतरा

विद्युत विभाग की लापरवाही, हफ्तों से बिजली के तार पर अटकी पेड़ की डाल, हादसे का खतरा
आजमगढ़ विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर क्षेत्र के गाँव फ़रिहा बाबू राम का पूरा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कई हफ्तों से बिजली के तार पर पेड़ की एक बड़ी डाल अटकी हुई है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक उसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लच्छीराम यादव मुखराम यादव.शुभम यादव.प्रताप यादव. राम आसरे यादव. रमेश यादव. तिलचंद्र यादव चंद्रकेश यादव लालमन यादव. आदि लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
शुभम यादव ने कहा कि तेज हवा या बारिश के दौरान डाल के गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है, साथ ही किसी बड़े हादसे की भी आशंका बनी हुई है। तार पर दबाव पड़ने के कारण बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।
क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर पेड़ की डाल हटवाने तथा संभावित दुर्घटना को रोकने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



