Azamgarh News:जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद*

*थाना- पवई, जनपद- आजमगढ़*
*जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद*
पवई पुलिस को मिली सफलता, मारपीट के मुकदमे में 03 अभियुक्त दबोचे गए*
*पूर्व की घटना–* दिनांक 13.06.2026 को वादी मुकदमा रवि पुत्र सुरेश कुमार ग्राम गद्दोपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पवई पर तहरीर दी गयी की वादी के पडोस में शादी थी वादी व उसके पारिवारिकजन शादी में शामिल होने गये थे कि सुबह 05 बजे अचानक विपक्षी 1.जयनाथ पुत्र स्व0 सन्तू 2.इन्द्रपाल पुत्र जयनाथ 3.विशाल पुत्र जयनाथ 4. प्रवीण पुत्र जयनाथ समस्त निवासी- ग्राम गद्दोपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़, जिनसे कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी उसी बात को लेकर लोहे की राड व लाठी डण्डा से लैश होकर आये और मां बहन की गाली देते हुए जान मारने की नियत से राड से वादी की पत्नी, बहन व बडे पापा को मारे-पीटे जिसके सम्बन्ध में थाना पवई पर मु0अ0सं0- 147/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस बनाम 1.जयनाथ पुत्र स्व0 सन्तू 2.इन्द्रपाल पुत्र जयनाथ 3.विशाल पुत्र जयनाथ 4. प्रवीण पुत्र जयनाथ निवासीगण गद्दोपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण-* उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नाजमद अभियुक्तों 1. जयनाथ पुत्र स्व0 संतू उम्र 55 वर्ष, 2. इन्द्रपाल उर्फ लिटिल पुत्र जयनाथ उम्र 25 वर्ष, 3. विशाल पुत्र जयनाथ उम्र 21 वर्ष निवासीगण गद्दोपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को ग्राम गद्दोपुर से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
➡ अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजुर्म (01 लोहे की राड व 02 डण्डा) उनके घर के बगल के मक्के के खेत से बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.जयनाथ पुत्र स्व0 सन्तू 2.इन्द्रपाल पुत्र जयनाथ 3.विशाल पुत्र जयनाथ निवासीगण गद्दोपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 147/26 धारा 109(1),352,351(3), बीएनएस थाना पवई आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0- 147/26 धारा 109(1),352,351(3)बीएनएस थाना पवई आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–* उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती, का0 विकास यादव, का0 विरेन्द्र यादव , रि0का0 अनुपम यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़।



