Azamgarh news:थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की सख्ती का असर, सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले 6 युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन वज्रपात के तहत मेहनाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग संस्कृति पर लगाया अंकुश

मेहनाजपुर (आजमगढ़)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में थाना मेहनाजपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर बढ़ती गैंग संस्कृति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने किया।

यूपी की सियासत में AIMIM का बड़ा दांव,अब दरी बिछाने की नहीं, हिस्सेदारी की बात होगी”; बहराइच से ओवैसी का सियासी संदेश

अभियान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ किशोर और नवयुवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “7776 गैंग” नाम से समूह बनाकर उसका प्रचार-प्रसार कर रहे हैं तथा मोटरसाइकिलों के झुंड के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार ऐसी गतिविधियों से आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होने की आशंका रहती है।

Azamgarh News:मेधई खास तिराहे पर ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़े छह किशोरों की पहचान की। सभी को उनके अभिभावकों की मौजूदगी में थाना परिसर बुलाकर काउंसलिंग की गई। इस दौरान उन्हें कानून व्यवस्था, यातायात नियमों के पालन तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर छात्रा को भगाया,पुताई करने वाला युवक निकला ‘रईस

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिलों (UP50CD4272 एवं UP50AW2490) को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। काउंसलिंग के बाद किशोरों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।

मेंहनाजपुर में कानून व्यवस्था की नई मिसाल: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काली फिल्म के खिलाफ सघन अभियान

स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि केवल दंडात्मक कार्रवाई के बजाय युवाओं को समझाने और सही दिशा देने का प्रयास समाज के लिए अधिक उपयोगी है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक संदेश भी गया है।

154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें, उन्हें कानून का सम्मान करना सिखाएं तथा शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मेहनाजपुर पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button