Azamgarh News:जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*

*दिनांक : 15.06.2026*

 

*जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*घटना का विवरण-*

दिनांक 08.06.2026 को वादिनी श्रीमती सुशीला देवी पत्नी राधेश्याम निवासी ग्राम चौकिया थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.06.2026 की रात्रि लगभग 08:00 बजे उनका पुत्र घर से घूमने के लिए निकला था, जो रात्रि में वापस नहीं लौटा। अगले दिन प्रातः लगभग 06:00 बजे वह गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास खड़ंजा मार्ग के किनारे अचेत अवस्था में मिला, जिसके सिर, चेहरे एवं गले पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 142/2026 धारा 109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त 1. हर्ष सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम लारपुर गौहर थाना पवई जनपद आजमगढ़, 2. ओम सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी अर्गूपुर कला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर तथा 3. सक्षम सिंह पुत्र अशोक विक्रम सिंह निवासी छबवा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

आज दिनांक 15.06.2026 को निरीक्षक अपराध श्री शम्भूनाथ यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बागबहार पुलिया के पास से अभियुक्तों 1. हर्ष सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम लारपुर गौहर थाना पवई जनपद आजमगढ़, 2. ओम सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी अर्गूपुर कला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर तथा 3. सक्षम सिंह पुत्र अशोक विक्रम सिंह निवासी छबवा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को प्रातः लगभग 07:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि घटना की रात्रि वे मोटरसाइकिल से शाहगंज क्षेत्र से होते हुए ग्राम चौकिया के समीप पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क के बीच खड़ा था। हॉर्न देने के बावजूद रास्ते से न हटने तथा बाद में विवाद होने पर तीनों ने मिलकर उक्त व्यक्ति की लात-घूंसों, जूतों एवं चप्पलों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान वह व्यक्ति बेहोश हो गया। अभियुक्तों को लगा कि उसकी मृत्यु हो गई है, जिसके बाद पहचान छिपाने एवं बचने के उद्देश्य से उसके कपड़े उतारकर घटनास्थल पर छोड़ दिया तथा कपड़ों को अपने साथ ले जाकर रास्ते में फेंक दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना से संबंधित पैंट, जूते, बेल्ट एवं अन्य सामान बरामद किया गया है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. हर्ष सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम लारपुर गौहर थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।

2. ओम सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी अर्गूपुर कला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।

3. सक्षम सिंह पुत्र अशोक विक्रम सिंह निवासी छबवा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0 142/2026 धारा 109(1) बीएनएस, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

• निरीक्षक अपराध श्री शम्भूनाथ यादव, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

• उ0नि0 संतोष यादव, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

• उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

• व0उ0नि0 गोपाल जी, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

• का0 सुमित यादव, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

• का0 अनिल कुमार, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

• का0 बीरेन्द्र यादव, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button