Jabalpur news:चाकू की नोक पर स्कूटी और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से रांझी पुलिस ने सुलझाई लूट की वारदात, स्कूटी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

जबलपुर। चाकू की नोक पर स्कूटी और मोबाइल लूटकर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों में से एक को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी वरुण उर्फ आदर्श प्रजापति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई एक्सेस स्कूटी बरामद की है, जबकि वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। घटना 11 नवंबर 2026 की है, जब फरियादी प्रियांशु मेहतो वीएफजे स्टेट स्थित धोबी घाट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोककर चाकू दिखाया और स्कूटी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांझी पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। संदेही वरुण से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने साथी दीपांशु चौधरी और अरमान प्रधान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि वह अपने नाना के घर इंद्रा नगर आया हुआ था और वहां से लौटते समय साथियों के साथ लूट की योजना को अंजाम दिया। पुलिस ने 19 नवंबर को वरुण को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लूटा गया मोबाइल अपने एक साथी को देना बताया है, जिसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी उमेश गलानी ने बताया मामले के दो अन्य आरोपी दीपांशु और अरमान पनागर थाना क्षेत्र में झपटमारी के एक अन्य मामले में पहले से जेल में बंद हैं। उनकी भी इस प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की जाएगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविंद्र डोडवा, सहायक उपनिरीक्षक गणपत मसकोले, मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम, चंद्रभान तथा आरक्षक अभिषेक एवं मनीष की सराहनीय भूमिका रही।

बाइट उमेश गोलानी थाना प्रभारी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button