Azamgarh news :साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने ₹3023 की धनराशि कराई वापस

साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने ₹3023 की धनराशि कराई वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

सौरभ सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी मनिकाडीह थाना सिधारी आजमगढ का दोस्त बनकर कोई अंजान व्यक्ति द्वारा QR Code भेजकर पैसा माँगा गया और आवेदक के द्वारा उस पर विश्वास करके पैसा भेज दिया गया और जब आवेदक को पता चला कि उसके साथ साइबर फ्राड हो गया है तो आवेदक द्वारा साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराया गया था | जिस पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ से तकनीकी सहायता लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गयी | जिसके क्रम में सौरभ सिंह उपरोक्त का 3023/- रूपये की धनराशि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में वापस कराया गया | आवेदक को जागरूक किया गया कि फर्जी फोन कॉलर को अपनी निजी जानकारी , किसी प्रकार का ओ0टी0पी0 साझा न करें | कभी भी किसी प्रकार का साइबर ठगी होती है तो इसकी शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर या वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर करें या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर बने साइबर हेल्प डेस्क पर तुरंत सपर्क करें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button