Mau News:बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल पर कार्रवाई, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल सीज।

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल पर कार्रवाई, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल सीज।

नदवासराय में बगैर पंजीकरण के चल रहा है कई अस्पताल एवं पैथोलॉजी। अधीक्षक ने सभी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

नदवासराय मऊ

कोतवाली घोसी क्षेत्र नदवासराय में 9 माह से इदरीश मेमोरियल फातिमा हॉस्पिटल के नाम से बगैर पंजीकरण के अवैध तरीके से संचालित इस अस्पताल में लापरवाही का आलम इस तरह की रहा कि अर्चना पत्नी राजन 26 वर्ष निवासी गंगुआबारी थाना घोसी को प्रसव के लिए परिजन बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया अर्चना को देर रात में सीजर से डिलीवरी कराई गई इसके पश्चात शिशु ने दम तोड़ घटना को अस्पताल कर्मचारी एवं डॉक्टर ने छुपाए रखा और अर्चना की तबीयत काफी खराब होने लगी काफी रक्तस्राव होने की वजह से स्वजन कहते रहे हमको रेफर कर दीजिए परंतु शिशु की मौत को छुपाने के चक्कर में काफी रक्तस्राव होने की वजह से मां की भी मृत्यु हो गई । जिसे देख स्वजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जच्चा बच्चा दोनों को मृत अवस्था में छोड़ डॉक्टर फरार हो गया लोगों ने बताया कि इस अस्पताल में कोई प्रशिक्षित डॉक्टर नहीं है जिसके वजह से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है घटना की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडरांव अधीक्षक अशोक कुमार अपने टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर सील कर दिया। जच्चा बच्चा दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे।

आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने नदवासराय पुलिस चौकी के पास जच्चा बच्चा के शव को रखकर नदवासराय घोसी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची घोसी ,मोहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज, थाना दक्षिण टोला पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई की मांग को लेकर लोग काफी देर तक सड़क पर डटे रहे। उपजिलाधिकारी घोसी अशोक सिंह, एवं क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय आदि अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम समाप्त होने के पश्चात जच्चा बच्चा दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति राजन चौहान ने इदरीश मेमोरियल फातिमा हॉस्पिटल के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button