Palamu News: हृदयानंद मिश्र मेरे बड़े भाई हैं और झारखंड कांग्रेस की अमूल्य निधि हैं: रमा खलखो
Palamu News: Hridayananda Mishra is my elder brother and an invaluable asset to the Jharkhand Congress: Rama Khalkho

पलामू। रांची की पूर्व मेयर एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रमा खलखो अपने सहयोगियों के साथ मेदिनीनगर के गायत्री नगर (सुदना) स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य हृदयानंद मिश्र के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
Palamu News: एसबीआई मेंन ब्रांच में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से नहीं है व्यवस्था: भाकपा
उनके साथ रांची की तीन बार निर्वाचित वार्ड पार्षद श्रीमती सविता कुजूर, श्रीमती अनिता तिर्की सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। आवास पहुंचने पर श्रीमती रमा खलखो एवं उनके साथ आए सभी अतिथियों का पारंपरिक एवं गरिमामय स्वागत किया गया। हृदयानंद मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती बिमला मिश्रा ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि हृदयानंद मिश्र ने श्रीमती रमा खलखो को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
Rahul Gandhi’s Mission 2029: Major reshuffle in Congress organisation, UP gets a new Dalit face
इस अवसर पर परिवार के सदस्य डॉ. सुमित मिश्रा, अन्नपूर्णा मिश्रा तथा दोनों पौत्रियाँ आद्या एवं स्वरा भी स्वागत-सत्कार में पूरे उत्साह के साथ शामिल रहीं। आत्मीय वातावरण में आयोजित इस मुलाकात के दौरान श्रीमती रमा खलखो ने कहा कि हृदयानंद मिश्र मेरे बड़े भाई हैं और झारखंड कांग्रेस की अमूल्य निधि हैं। आज मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है मानो मैं किसी नेता के घर नहीं, बल्कि अपने ही परिवार में आई हूँ। बड़े भाई हृदयानंद मिश्र एवं बिमला भाभी का स्नेह और सम्मान जीवनभर स्मरण रहेगा। पलामू आने पर मैं इस घर को अपना घर मानते हुए अवश्य आऊँगी। हमारा यह भाई-बहन का रिश्ता सदैव अटूट बना रहेगा।”
इस दौरान उपस्थित लोगों की भावनाएँ उस समय और भी प्रगाढ़ हो गईं, जब श्रीमती रमा खलखो ने हृदयानंद मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बिमला मिश्रा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में विनम्रता, संस्कार और बड़ों के प्रति सम्मान ही किसी जननेता की सबसे बड़ी पहचान होती है तथा ऐसे व्यवहार से संगठन की गरिमा भी बढ़ती है।
Six days before the wedding, two bodies were found in the house; the elder brother shot his younger brother and then took his own life.
बैठक के दौरान हूल क्रांति और आदिवासी इतिहास पर भी सार्थक चर्चा हुई। श्रीमती रमा खलखो ने हृदयानंद मिश्र से हूल क्रांति की वीरांगनाओं फूलो-झानो के अद्वितीय योगदान पर विस्तृत आलेख लिखने का आग्रह किया। इस पर हृदयानंद मिश्र ने कहा कि वे शीघ्र ही इस विषय पर शोधपरक लेख लिखेंगे, ताकि समाज विशेषकर नई पीढ़ी इन वीरांगनाओं के अद्वितीय साहस और बलिदान से परिचित हो सके।
इस अवसर पर इंटक के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, पलामू जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बिट्टू पाठक, पलामू जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री नवल किशोर पाठक, पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विद्या सिंह चेरो, पलामू जिला कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष विनोद पाठक, पलामू जिला कांग्रेस अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष तिवारी, कांग्रेस नेता गणेश रवि सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, पारिवारिक सौहार्द, संगठनात्मक एकता और पारस्परिक सम्मान का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने इसे कांग्रेस परिवार की वैचारिक एकजुटता, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।



