Palamu news: पलामू में शुरू हुई हिंदी शॉर्ट फिल्म राशि की शूटिंग

विशेष संवाददाता, पलामू। पलामू में हिंदी शॉर्ट फिल्म राशि की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की मुहूरत कजरी स्थित संत मरियम स्कूल में किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी, संत मरियम के निदेशक अविनाश देव, वरीय रंगकर्मी सैकत चटर्जी, हीरोइन इशिता खारा, कामरूप सिन्हा, अमर कुमार भांजा, ललन प्रजापति सहित कई कलाकार मौजूद थे। इस अवसर पर निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी ने बताया कि फिल्म राशि एक हिंदी शॉर्ट फिल्म है जो इसके मुख्य पात्र राशि के इर्द गिर्द घूमती है। यह एक ऐसी कहानी है जो एक साधारण परिवार की लड़की और उसकी मां की सपनों को मंजिल तक पहुंचाती है। अविनाश देव ने कहा कि पलामू जो फिल्म बना रहे है उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिल्म बनने से सांस्कृतिक माहौल तैयार होता है। इस फिल्म में अविनाश देव भी एक किरदार निभा रहे है। इस फिल्म को पलामू के विभिन्न लोकेशन पर फिल्माया जाएगा। फिल्म में पलामू और कोलकाता के कलाकार काम कर रहे है।

फिल्म की स्क्रिप्ट सैकत चटर्जी की है। डीओपी रांची के सुमित सचदेवा है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर कोलकाता के विनय खारा है जबकि मासूम आर्ट ग्रुप इसके एसोसिएट प्रोड्यूसर है। उज्ज्वल सिन्हा चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर व सायन चक्रवर्ती असिस्टेंट डायरेक्टर है। मेकअप दीपांकर चक्रवर्ती की है।
कोलकाता की इशिता खारा मुख्य भूमिका निभा रही है जबकि उसकी मां की भूमिका में पलामू की वरीय रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती है। सैकत चटर्जी की भूमिका निभा रहे है। अन्य भूमिकाओं में महादेव दास, कामरूप सिन्हा, अमर भांजा, कनक लता तिर्की, राज प्रतीक पाल, श्यामली घोष, प्रकाश कुमार, राहुल चंद्रवंशी, मो नसीम, सृष्टि लता, आनंद कुमार प्रजापति, आदर्श पांडेय आदि शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button