Azamgarh news :विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु तहसील सदर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु तहसील सदर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा० जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरम्भ समाधान समारोह के अन्तर्गत दिनांक 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु तहसील सदर में स्थित सभागार में कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बताया गया कि न्याय को सरल एवं सुलभतरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह, 2026 का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया गया है, जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी।

विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा, जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित मामले शामिल किये जायेगे। विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

शिविर में मा० नालसा की स्कीम लीगल सर्विसेज यूनिट फार चिल्ड्रेन (एल०एस०यू०सी०) व लीगल सर्विसेज यूनिट मनोन्याय (एल०एस०यू०एम०) के अन्तर्गत किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत कमजोर बच्चों के लिए आवश्यकता आधारित और उत्तरदायी कानूनी सेवा कार्यक्रम के कार्यान्वयन पर बल दिया गया है। लीगल सर्विसेज यूनिट मनोन्याय (एल०एस०यू०एम०) के तहत मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक अक्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित की जाती है। इस योजना का एक उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि मानसिक बीमारी वाले

व्यक्तियों और बौद्धिक अक्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाऐं सुलभ हो। लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से उपस्थित श्री अतुल कुमार राय द्वारा नालसा हेल्पलाईन नं0 15100 के बारे में, निःशुल्क अधिवक्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। शिवकुमार सरोज तहसीलदार सदर, आजमगढ़ द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना पर प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि बेटियों आज हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

इस मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, ऑगनवॉडी कार्यकत्री, क्षेत्रीय महिलाये, आशा बहुएँ, तहसील के लेखपाल, पराविधिक स्वयं सेवक इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button