आजमगढ़:ठेकमा में बड़ा हादसा बेटी की शादी की तैयारियों के बीच हादसे में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत परिजनों में मचा कोहराम

Azamgarh: Major accident in Thekma; father injured in the accident amid preparations for daughter's wedding dies during treatment; family members are in turmoil

आजमगढ़ में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सड़क हादसे में घायल पिता की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को बेटी की शादी होनी थी। पिता की मौत के बावजूद परिजनों ने गम के माहौल में शादी की रस्में पूरी कराईं। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पल्टू निवासी सीताराम पुत्र सामू शनिवार बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से सड़क पर आए थे। इसी दौरान उनकी साइकिल पीछे खड़ी पिकअप और सामने से आ रहे चारपहिया वाहन के बीच फंस गई। हादसे में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें वाहनों के बीच से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीताराम के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। रविवार को उनकी एक बेटी की शादी होनी थी। पिता की मौत के बाद भी परिजनों ने तय कार्यक्रम के अनुसार शादी की रस्में पूरी कराईं। शादी के बाद रविवार शाम उनका शव घर पहुंचा। वही सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button