Azamgarh news :चोरी का आरोपी चोरी की नथिया व दो जोड़ी पायल के साथ गिरफ्तार
चोरी का आरोपी चोरी की नथिया व दो जोड़ी पायल के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनील कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस को चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चोरी गए आभूषणों की बरामदगी में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 12.05.2026 को वादिनी मुकदमा रीमा पत्नी राहुल निवासी करेनुआ थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 08.05.2026 को ग्राम मुड़हर स्थित अपने भाई की शादी में आने के दौरान उनके बैग में रखे सोने-चाँदी के कीमती आभूषण चोरी हो गए थे। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम प्रिंति पुत्री कमलेश सरोज एवं प्रेमशीला पत्नी कमलेश सरोज निवासीगण ग्राम मुड़हर थाना गम्भीरपुर पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान कमलेश सरोज पुत्र मुन्नीलाल सरोज निवासी ग्राम मुड़हर थाना गम्भीरपुर का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं 317(2)/317(5) बीएनएस की वृद्धि की गई।
आज दिनांक 09.07.2026 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1-कमलेश सरोज पुत्र मुन्नीलाल सरोज निवासी ग्राम मुड़हर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को हरईरामपुर स्थित रामलखन इंटर कॉलेज के पास से समय लगभग 11:39 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद पीली धातु की नथिया एवं दो जोड़ी पायल बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



