Azamgarh news:गंभीरपुर में अपराधियों पर कड़ा शिकंजा: थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी की सख्ती से मादक पदार्थ तस्करों में मचा हड़कंप
Azamgarh news: Tightening grip on criminals in Gambhirpur: Police station chief Amit Kumar Tripathi's strictness has created panic among drug smugglers.

आजमगढ़। थाना गंभीरपुर के थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के कार्यभार संभालने के बाद से अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी और कठोर कार्रवाई देखने को मिल रही है। उनकी कार्यशैली का असर यह है कि अब अपराधियों में कानून का भय स्पष्ट दिखाई दे रहा है, वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।
हाल ही में थाना गंभीरपुर पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्कर राजीव कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार उर्फ संजू के विरुद्ध की गई कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि अब पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी कानूनी शिकंजा कस रही है। तस्करी में प्रयुक्त लगभग 10.50 लाख रुपये मूल्य के कंटेनर वाहन को सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवैध संपत्ति मानते हुए विधिक रूप से जब्त कराया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन ने PIT-NDPS Act, 1988 के तहत आरोपी के विरुद्ध एक वर्ष का निरोधादेश भी पारित किया, जिसकी तामील जिला कारागार, आजमगढ़ के माध्यम से कराई गई।
इस पूरे प्रकरण में गंभीरपुर पुलिस की सक्रिय विवेचना, वित्तीय जांच और मजबूत साक्ष्य संकलन की सराहना की जा रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति भी सुरक्षित नहीं रहेगी और संगठित तस्करों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अब कार्रवाई का दायरा केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगा। अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त कराया जाएगा तथा आदतन अंतरराज्यीय तस्करों के विरुद्ध आवश्यकता पड़ने पर PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी कराई जाएगी। उनका कहना है कि नशे का कारोबार समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए ऐसे अपराधियों के विरुद्ध किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
Azamgarh news :नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना गंभीरपुर पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनजागरूकता पर भी विशेष ध्यान दे रही है। लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय का वातावरण है, जबकि कानून का पालन करने वाले नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गंभीरपुर पुलिस की यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने का उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती तथा कठोर निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



