Azamgarh news:अवैध कमाई अब नहीं बचेगी: गंभीरपुर पुलिस ने तस्कर की 10.50 लाख की संपत्ति कराई जब्त

गंभीरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: गांजा तस्कर की 10.50 लाख की संपत्ति जब्त, PIT-NDPS में निरुद्ध

आजमगढ़। थाना गंभीरपुर के थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के कार्यभार संभालने के बाद से अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी और कठोर कार्रवाई देखने को मिल रही है। उनकी कार्यशैली का असर यह है कि अब अपराधियों में कानून का भय स्पष्ट दिखाई दे रहा है, वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।हाल ही में थाना गंभीरपुर पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्कर राजीव कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार उर्फ संजू के विरुद्ध की गई कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि अब पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी कानूनी शिकंजा कस रही है। तस्करी में प्रयुक्त लगभग 10.50 लाख रुपये मूल्य के कंटेनर वाहन को सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवैध संपत्ति मानते हुए विधिक रूप से जब्त कराया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन ने PIT-NDPS Act, 1988 के तहत आरोपी के विरुद्ध एक वर्ष का निरोधादेश भी पारित किया, जिसकी तामील जिला कारागार, आजमगढ़ के माध्यम से कराई गई।इस पूरे प्रकरण में गंभीरपुर पुलिस की सक्रिय विवेचना, वित्तीय जांच और मजबूत साक्ष्य संकलन की सराहना की जा रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति भी सुरक्षित नहीं रहेगी और संगठित तस्करों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अब कार्रवाई का दायरा केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगा। अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त कराया जाएगा तथा आदतन अंतरराज्यीय तस्करों के विरुद्ध आवश्यकता पड़ने पर PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी कराई जाएगी। उनका कहना है कि नशे का कारोबार समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए ऐसे अपराधियों के विरुद्ध किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button