Azamgarh News:बाबू राम कुंवर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर हरिऔध कला केंद्र में हुई प्रेस वार्ता, उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बाबू राम कुंवर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर हरिऔध कला केंद्र में हुई प्रेस वार्ता, उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जनप्रतिनिधि श्रद्धेय बाबू राम कुंवर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को हरिऔध कला केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक हस्तियां शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी।

पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर तथा विधायक रामविलास चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धेय बाबू राम कुंवर सिंह का सार्वजनिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक तथा डीसीएफ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कार्यों और समाज के प्रति समर्पण को आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में जनपद के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम में बाबू राम कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे और उनके जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button