देवरिया:राज्योत्सव रामकथा के विश्राम दिवस राम राज्याभिषेक
बरहज/देवरिया।बरगईया तिवारी पुर मैं चल रहे राम कथा के विश्राम दिवस पर आचार्य विनोद जी द्वारा राम राज्याभिषेक की भावपूर्ण कथा का प्रसंग सुनाया कथा प्रसंग सुनकर
श्रद्धालुओं नेे गाेमाता और माता-पिता, गुरुजनों की सेवा करने का कथा में लिया संकल्प लिया।
राधेय पुष्प सेवा सदन के द्वारा चल रही संगीतमय श्रीराम कथा में आज विश्राम दिवस में आचार्य विनोद मिश्र जी महाराज ने मेघनाथ वध, रावण वध और राम के राज्य अभिषेक का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर हम भी अपने हृदय भवन में सीता सहित राम को धारण कर लेवें, तो हमारा जीवन सफल हो जाए, जो राम जी का कृपा पात्र बन जाता है। उस पर सारा जगत कृपा बरसाता है। उन्हाेंने कहा कि संसार में बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जाए वह अच्छाई के सामने कभी टिक नहीं सकती।अच्छाई और सच्चाई की सदा ही विजय होती है। पापियों के पाप का घड़ा आखिर भरता ही है। उसके पाप ही उस व्यक्ति के अंत का कारण बन जाते है। भगवान पापियों का विनाश करते ही है। इसलिए व्यक्ति को सदा ही सन्मार्ग पर ही चलना चाहिए। आचार्य मिश्र ने कहा की मानव जीवन पाया है तो मानव जीवन को साकार करने का एक मात्र सहारा राम का नाम ही है। रामचरित मानस भव्य अलौकिक और मानव जीवन उद्धार के लिए ही है। उन्होंने कहा की राम के नाम का स्मरण करते रहना जीवन को सन्मार्ग पर ले जाता है।
श्री राम कथा में राम की महिमा को गया।कथा विश्राम में उन्होंने राम का राज्य अभिषेक के साथ राम की महिमा को गाया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर कथा वाचक विनोद मिश्र ने सभी भक्तों से कहा कि गोमाता की सेवा माता-पिता की सेवा मस्तक पर तिलक लगाना। गुरुजनों ब्राह्मण जनों का सम्मान करना। सदैव राम का कृष्ण का ध्यान करने का संकल्प सभी से कराया।कथा के यजमान आचार्य जयनारायण त्रिपाठी प्रिंस ने व्यास पुजन और भगवान राम को तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया और आचार्यो ने वेद मंत्र का उच्चारण किया।कथा में बच्चों द्वारा भगवान राम सीता का भावपूर्ण अभिव्यक्ति सबके मन को मोह रही थी।कथा में मुख्य रुप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरहज के प्रचारक रोहित जी,नगर संचालक नन्दलाल जी, नगर कार्यवाह हरिप्रकाश जायसवाल जी,सह नगर कार्यवाह भावेश जी, रामबृक्ष जी, दिनेश्वर पाण्डेय जी,अभय ,जिगर,अर्नव, घनश्याम त्रिपाठी, प्रेम नारायण त्रिपाठी, अवधनारायण, प्रमोद मिश्रा,पुर्व चेयर मैन अजीत जायसवाल, विन्देश्वर गिरी, रामेश्वर यादव, पप्पू जायसवाल सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित होकर कथा का रसपान किया।
संवाददाता
बरहज, देवरिया।