Jaunpur News : शाहगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर व अंतरजनपदीय गो-तस्कर, तमंचा-कारतूस बरामद

Shahganj police arrested a history-sheeter and inter-district cow smuggler, pistol and cartridges recovered.

Jaunpur news: Shahganj police arrested a history-sheeter and inter-district cow smuggler
Jaunpur news: Shahganj police arrested a history-sheeter and inter-district cow smuggler

Jaunpur News : जौनपुर।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर एवं शातिर अंतरजनपदीय गो-तस्कर को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

Jaunpur news: दूल्हा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम,1 लाख का इनामी प्रदीप बिंद ने किया सरेंडर

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 1:45 बजे बड़ागांव-कोहड़ा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान बालक दास यादव पुत्र रामजग यादव, निवासी कोहड़ा, थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जौनपुर, चंदौली, देवरिया तथा गोंडा समेत विभिन्न जनपदों में गो-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Jaunpur news:24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में शाहगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button