Jaunpur news:24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मौत से पहले बहन को किया था फोन, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्षनपुर (तरती) गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान शांति गौड़ (24) पत्नी अमन गौड़ के रूप में हुई है। मृतका की मां किशुना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही शांति को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

Jaunpur news:चाकू के बल पर प्लंबर से लूट करने वाले दो आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, बक्शा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मृतका की छोटी बहन सरिता के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11:15 बजे शांति ने घबराई हुई अवस्था में फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे जान से मार सकते हैं। इसी दौरान पति ने फोन छीनकर कॉल काट दी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि शांति ने घर के पास अमरूद के पेड़ पर साड़ी के फंदे से आत्महत्या कर ली है।परिजन मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका एक वर्ष की बच्ची की मां थी।मायके पक्ष ने पति अमन गौड़, जेठ पिंटू गौड़, जेठानी संगीता, सास बेला देवी और ननद अनीता के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा साक्ष्य एकत्र किए।

Jaunpur news:जमीनी विवाद में युवती पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया गंभीर घायल

नेवढ़िया थाना प्रभारी निखिलेश तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button