Azamgarh News:ठेकमा: ग्राम पंचायत अहिरौली में विकास कार्यों की जांच*

*ठेकमा: ग्राम पंचायत अहिरौली में विकास कार्यों की जांच*

*ठेकमा, आजमगढ़।* ठेकमा विकासखंड की ग्राम पंचायत अहिरौली में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद मंगलवार को नामित जांच अधिकारियों ने विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

शिकायतकर्ता हरिचंद सरोज ने जिलाधिकारी को 14 बिंदुओं पर शिकायत देकर विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ कार्यों में एक ही कार्य पर कई बार भुगतान दर्शाया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के अभियंता हरिकेश मालवीय एवं सदानंद चौधरी ने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, अमृत सरोवर, छठ घाट, हैंडपंप रीबोर, ह्यूम पाइप सहित अन्य विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सभी बिंदुओं का परीक्षण किया गया है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्राम प्रधान नीरज गौड़ ने कहा कि मौके पर सभी कार्य हुए हैं और जांच से संबंधित फाइलें उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं और जो भी जांच के बिंदु है मै उपस्थित रहकर जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से होने में पूरा सहयोग किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव राकेश यादव, पंचायत सहायक सुनील यादव, देवी चरण, रमित कुमार, सुनील, रामलखन, रामनाथ, बाबू, जंगी चाचा, विशाल, लक्ष्मण सरोज, सूरज सरोज, गुड्डू दुबे, बृजेश दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button