Azamgarh encounter:महिला पर चाकू बाजी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

Azamgarh encounter: Man who stabbed woman injured in police encounter

रिपोर्ट नर्सिंग

पवाई/आजमगढ़:महिला पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, थाना पवई क्षेत्रान्तर्गत कस्बा पवई में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सुजीत मौर्य महिला को एकतरफा रूप से पसंद करता था तथा लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। घटना के दिन रात्रि लगभग 08:30 बजे महिला अपने घर पर मोबाइल फोन से बातचीत करते हुए घर के अंदर गई। उसी दौरान अभियुक्त चोरी-छिपे उसके पीछे घर में प्रवेश कर गया तथा घर के अंदर छिप गया। जब महिला ने उसे देखा और शोर मचाना शुरू किया तो अभियुक्त ने पास में पड़े धारदार हथियार से महिला की गर्दन पर लगातार दो वार तथा हाथ पर एक वार कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा तहरीर एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 176/2026, धारा 109(1)/118(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग बनाम सुजीत मौर्य पुत्र राम मगन मौर्य, निवासी कस्बा पवई, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 33 वर्ष के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया तथा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश एवं तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17/18.07.2026 की रात्रि थाना पवई पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना का वांछित अभियुक्त सुजीत मौर्य खंडोरा अंडरपास के पास छिपा हुआ है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को अपने निकट आता देख अभियुक्त ने स्वयं को घिरा हुआ पाकर पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, किन्तु उसने पुनः तमंचा लोड करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई भेजा गया।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसी ने दिनांक 16.07.2026 को महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। उसने यह भी बताया कि घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आसपास के क्षेत्र में छिपा हुआ था तथा मौका मिलते ही फरार होने की योजना बना रहा था।घटनास्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट द्वारा कर आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समस्त वैधानिक कार्यवाही संपादित की गई। घायल अभियुक्त का उपचार कराया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

आजमगढ़:बाजार के मुख्य मार्ग बना तालाब,लोगों ने कर दी धान की रोपाई

Azamgarh news :चेन स्नेचिंग एवं चोरी करने वाले गिरोह का गैंग लीडर गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार 

आजमगढ़:पल्हना धाम में जल जमाव में मिली राहत,ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू ने संभाला मोर्चा

आजमगढ़ में गलत खून चढ़ाने से प्रस्तुता की मौत,पति ने अस्पताल पर प्राथमिकता दर्ज करने की मांग 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button