OMG 2′ विवाद में अश्विन वार्दे का पलटवार, बोले- अक्षय कुमार को बाहर रखकर फिल्म हड़पना चाहते थे परेश रावल

Ashwin Varde Breaks Silence on OMG 2 Controversy, Says Paresh Rawal Tried to Keep Akshay Kumar Out 

Mumbai: Producer Ashwin Varde has strongly refuted Paresh Rawal’s recent claims about the making of OMG 2, calling the actor’s allegations “shocking, untrue and unsubstantiated.” In a detailed statement, Varde revealed that director Amit Rai had originally developed the script after discussions with Rawal, who allegedly believed he owned the intellectual property (IP) of the OMG franchise. However, Varde said he was aware that the rights belonged to Akshay Kumar and insisted the project could not move forward without his approval.

Seerat Kapoor Turns Heads in Champagne Couture, Delivering a Masterclass in Red Carpet Elegance

According to Varde, Rawal wanted to make a film with a similar narrative under a different title while keeping Akshay Kumar away from the project. He claimed several actors rejected the script because they recognized it as OMG and advised Rawal to obtain Akshay’s consent. To safeguard the story, Wakaoo Films acquired Amit Rai’s script and later presented it to Akshay Kumar, leading to the official development of OMG 2.Varde also clarified that Rawal was approached only as an actor and was even offered the role in the film, but declined despite efforts by both Varde and Akshay Kumar to convince him. He maintained that Rawal received producer credit and payment, while asserting that no one cheated the veteran actor, adding, “The only thing we are guilty of is stopping him from doing the same.

ब्लैक ब्रालेट और बैगी डेनिम में सीरत कपूर का स्टाइलिश अंदाज़, कॉफी-डेट लुक ने जीता फैंस का दिल

मुंबई : निर्माता अश्विन वार्दे ने अभिनेता परेश रावल द्वारा हाल ही में OMG 2 को लेकर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें “चौंकाने वाले, असत्य और बेबुनियाद” बताया है। एक विस्तृत बयान में वार्दे ने कहा कि निर्देशक अमित राय ने शुरुआत में परेश रावल के साथ चर्चा के बाद फिल्म की कहानी विकसित की थी। उनका दावा है कि परेश रावल यह मान बैठे थे कि OMG फ्रेंचाइज़ी की बौद्धिक संपदा (आईपी) उनके पास है, जबकि वास्तविक अधिकार अक्षय कुमार के पास थे।अश्विन वार्दे के अनुसार, उन्हें शुरू से ही पता था कि अक्षय कुमार की अनुमति के बिना इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि परेश रावल इसी कहानी पर किसी दूसरे शीर्षक के साथ फिल्म बनाना चाहते थे और इस पूरी परियोजना से अक्षय कुमार को दूर रखना चाहते थे।

Happy Birthday To The Woman Who Gave Us Characters We’ll Never Forget – Priyanka Chopra Jonas

वार्दे ने कहा कि कई अभिनेताओं ने इस स्क्रिप्ट को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि यह स्पष्ट रूप से OMG की कहानी है और उन्होंने परेश रावल को सलाह दी कि पहले अक्षय कुमार की सहमति लें। इसके बाद कहानी को सुरक्षित रखने के लिए वकाओ फिल्म्स (Wakaoo Films) ने अमित राय की स्क्रिप्ट के अधिकार हासिल किए और बाद में इसे अक्षय कुमार के सामने प्रस्तुत किया, जिसके बाद आधिकारिक रूप से OMG 2 का निर्माण शुरू हुआ।अश्विन वार्दे ने यह भी स्पष्ट किया कि परेश रावल को फिल्म में केवल अभिनेता के रूप में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें फिल्म में भूमिका भी ऑफर की गई थी, लेकिन वार्दे और अक्षय कुमार के काफी समझाने के बावजूद उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।वार्दे ने कहा कि परेश रावल को निर्माता का क्रेडिट और उनका पारिश्रमिक भी दिया गया था। उन्होंने दोहराया कि किसी ने भी उनके साथ धोखा नहीं किया। अपने बयान के अंत में वार्दे ने कहा, “अगर हम किसी बात के दोषी हैं, तो सिर्फ इस बात के कि हमने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button