रांची में आइडियल पत्रकार संगठन की बैठक: पत्रकार सुरक्षा, प्रशिक्षण और कानूनी सहायता पर बड़ा फैसला
Discussion on the safety, rights and expansion of journalists: Meeting of the Jharkhand unit of Ideal Journalist Organization concluded in Ranchi, several important resolutions were passed unanimously.

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम के संघर्षशील मार्गदर्शन में आइडियल पत्रकार संगठन देशभर के पत्रकारों की एक सशक्त आवाज बनकर उभर रहा है। संगठन पत्रकारों की आन, बान, शान, स्वाभिमान, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है।आइडियल पत्रकार संगठन का संकल्प है कि देश के किसी भी कोने में यदि किसी पत्रकार के साथ अन्याय, उत्पीड़न, धमकी, झूठे मुकदमे या अधिकारों का हनन होता है, तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से उसकी लड़ाई लड़ेगा। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा ही संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन का विश्वास है कि एक सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित पत्रकार ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
रांची/झारखंड। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को राज्यभर में अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आइडियल पत्रकार संगठन झारखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रांची स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय, डेडीकेटेड एकेडमी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनय मेहता ने की, जबकि संचालन पलामू जिला अध्यक्ष अजीत कुमार पाठक ने किया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष संजय पांडेय सहित राज्य एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, पत्रकार और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों के समक्ष वर्तमान चुनौतियों, बढ़ते उत्पीड़न, संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण, कानूनी सहायता और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।बैठक की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के ऑनलाइन संबोधन से हुई। उन्होंने देशभर में संगठन की बढ़ती सक्रियता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन आज तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संगठन की गतिविधियां देश के 22 राज्यों तक पहुंच चुकी हैं और विभिन्न राज्यों में नई इकाइयों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी गरिमा बनाए रखने तथा उन्हें एक मजबूत मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि निकट भविष्य में मुंबई में संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें झारखंड सहित सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की भावी रणनीति तय करने के साथ-साथ पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे समय में पत्रकारों का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए नियमित ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों, कानून, डिजिटल मीडिया, खोजी पत्रकारिता, तथ्य सत्यापन, साइबर सुरक्षा, मीडिया कानून तथा संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी और संगठन में भविष्य में उन्हीं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे तथा अपनी कार्यक्षमता का निरंतर विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित पत्रकार ही समाज और लोकतंत्र की मजबूती में सार्थक भूमिका निभा सकता है।प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनय मेहता ने संगठन की राज्यव्यापी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि झारखंड के प्रत्येक जिले, अनुमंडल और प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि प्रत्येक जिले में नियमित कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से संगठन के कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद वितरण नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और पेशेवर विकास के लिए प्रभावी कार्य करना है। इसके लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करना होगा।बैठक का संचालन करते हुए पलामू जिला अध्यक्ष अजीत कुमार पाठक ने पलामू जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य पत्रकारों की गरिमा की रक्षा करना है। किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय, अपमान या उत्पीड़न की स्थिति में संगठन पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी सदस्यों का मान-सम्मान सर्वोपरि होगा और आपसी समन्वय के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
Bollywood Producer Sajid Qureshi’s Bazzzooka Crosses 50 Million Followers, Completes Two Years
प्रदेश सचिव (डिजिटल) पंकज प्रसून ने पत्रकारिता के क्षेत्र में गुणवत्ता और पेशेवर दक्षता पर बल देते हुए कहा कि सभी पत्रकारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पत्रकारिता की डिग्री अथवा प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारों को नई तकनीकों, डिजिटल मीडिया और आधुनिक पत्रकारिता के मानकों से स्वयं को लगातार अपडेट रखना होगा। इससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी।प्रदेश उपाध्यक्ष (डिजिटल) रोहित कुमार ने संगठन को पूरे राज्य में मजबूत बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।बैठक के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों और पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आज पत्रकारों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार निष्पक्ष समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने पर पत्रकारों को धमकियां दी जाती हैं, झूठे मुकदमों में फंसाया जाता है तथा मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में पत्रकारों के लिए एक मजबूत संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लोकतंत्र की मूल आत्मा बताते हुए कहा गया कि यदि पत्रकार सुरक्षित रहेंगे तभी समाज तक निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचना पहुंच सकेगी। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
हिंदू मुस्लिम एकता को मजबूत करने का आहान,नफरत नहीं संवाद से दूर होगा भरम:मौलाना अरशद मदनी
बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वप्रथम प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में विनय मेहता को बनाए रखने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन राज्यभर में और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करेगा।इसके साथ ही पलामू के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राणा अरुण कुमार सिंह को संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र द्वारा वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर भी सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय पत्रकारों के नियमित प्रशिक्षण एवं प्रमाणन को लेकर रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य के लिए समय-समय पर पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इससे पत्रकारों की कार्यकुशलता बढ़ेगी और उन्हें पेशेवर रूप से अधिक सक्षम बनाया जा सकेगा।पत्रकारों के सम्मान को नई पहचान देने की दिशा में बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया कि पलामू जिले के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति में सम्मान एवं यादगार स्थापित की जाएगी। साथ ही उनके नाम पर प्रतिवर्ष “पत्रकार सम्मान एवं रक्तदान कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि यह पहल न केवल दिवंगत पत्रकारों के योगदान को सम्मान देगी बल्कि समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा देगी।बैठक में पत्रकारों के विरुद्ध बढ़ते उत्पीड़न, झूठे मुकदमों और कानूनी चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा हुई। इस विषय पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में यदि किसी पत्रकार के साथ अन्याय, उत्पीड़न, धमकी या झूठे मुकदमे जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो संगठन उसकी कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। इसी उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता निखिल त्यागी को संगठन का प्रमुख कानूनी सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
मौके पर अधिवक्ता निखिल त्यागी ने संगठन को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और कानूनी सहायता के लिए उनका सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया है और पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में इस अधिकार को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसलिए पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा अत्यंत आवश्यक है।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिसंबर माह में पलामू जिला कमेटी की ओर से दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सेमिनार, प्रशिक्षण सत्र, सम्मान समारोह, संगठनात्मक बैठक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूत किया जाएगा।संगठन के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों, अनुमंडलों और प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही महिला पत्रकारों और युवा पत्रकारों की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा केवल एक संगठन का मुद्दा नहीं बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का प्रश्न है। यदि पत्रकार भयमुक्त होकर कार्य करेंगे तभी समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए संगठित प्रयास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को राज्य के प्रत्येक जिले तक सशक्त रूप से विस्तार देने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनय मेहता, राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय, पलामू जिला अध्यक्ष अजीत कुमार पाठक, प्रदेश सचिव (डिजिटल) पंकज प्रसून, प्रदेश उपाध्यक्ष (डिजिटल) रोहित कुमार, संयुक्त सचिव रविशंकर दुबे, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार रवि, उमेश कुमार भारती, पंचम कुमार सहित विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों से आए अनेक पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी एकता के बल पर पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।



