Jaunpur news:फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान में लूट की कोशिश, चार गिरफ्तार; एक होमगार्ड और UPSC अभ्यर्थी भी शामिल

रामपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आईडी, दस्तावेज और बोलेरो वाहन बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान पर आयकर विभाग का अधिकारी बनकर छापेमारी के नाम पर लूट की कोशिश करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी आयकर विभाग की आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो वाहन बरामद की है। गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने की। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन तिवारी उर्फ चाहत तिवारी, अजय कुमार पटेल, दिलीप कुमार तथा राजेश कुमार उपाध्याय शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि रोशन तिवारी UPSC की तैयारी कर रहा था, जबकि राजेश कुमार उपाध्याय सिकरारा थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है।

आजमगढ़:शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर छात्रों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे आरोपी गोपालापुर स्थित सर्राफा व्यवसायी दिनेश चंद्र बरनवाल की दुकान पर पहुंचे और स्वयं को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए जांच शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने दुकान में रखा सोना-चांदी जबरन कब्जे में लेने, मारपीट करने तथा लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भागने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया।

आजमगढ़:मतदेय स्थल की सूची को अन्तिम रूप दिये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पूछताछ में आरोपियों के पास से दो फर्जी आयकर विभाग के पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन तथा किराये पर ली गई फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो वाहन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी जितेंद्र कुमार सिंह अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Jaunpur news:स्कूल के पास कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दो हिरासत में

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रामपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 145/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। साथ ही सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button