Jaunpur news :मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव
शाहगंज के मजडिहा गांव की घटना, मां ने बहू और ग्राम प्रधान पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडिहा गांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अधेड़ चंदन राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।मृतक की मां ने अपनी बहू और ग्राम प्रधान पर मारपीट कर हत्या कराने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।



