Azamgarh news :उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने की महिला जनसुनवाई, 21 प्रकरणों में 08 का मौके पर किया निस्तारण

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने की महिला जनसुनवाई, 21 प्रकरणों में 08 का मौके पर किया निस्तारण

महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, प्रत्येक पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डॉ0 प्रियंका मौर्या

मा0 सदस्या ने बाल सेवा योजना (कोविड) के 08 लाभार्थियों को वितरित किए लैपटॉप, जिला कारागार एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या डॉ0 प्रियंका मौर्या ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज सर्किट हाउस, आजमगढ़ में महिला जनसुनवाई आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 21 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष 13 प्रकरणों के संबंध में मा0 सदस्या ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक पीड़िता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मा0 सदस्या डॉ0 प्रियंका मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित एवं सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला एवं बालिका कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी एवं सुरक्षा के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

मा0 सदस्या ने जनपद में बालिकाओं की गुमशुदगी से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के साथ ही ऐसे मामलों में सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

बाल सेवा योजना (कोविड) के 08 लाभार्थियों को वितरित किए लैपटॉप

कार्यक्रम के दौरान मा0 सदस्या डॉ0 प्रियंका मौर्या ने बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत चयनित 08 लाभार्थियों—राहुल गुप्ता, काजल गुप्ता, उज्ज्वल दूबे, दिव्यम शुक्ला, खुशी सोनकर, प्रज्ञा सिंह, समीक्षा मौर्या एवं अमन चौहान—को लैपटॉप वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं एवं जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को तकनीकी संसाधनों का सदुपयोग करते हुए अपनी शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे वे भविष्य में अपने परिवार एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

जिला कारागार एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

महिला जनसुनवाई के उपरांत मा0 सदस्या ने जिला कारागार, आजमगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महिला बंदियों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मा0 सदस्या ने एक आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर महिलाओं एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, पोषण एवं अन्य संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह, महिला थानाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ0 अलेंद्र कुमार, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के विभिन्न केंद्रों एवं इकाइयों के प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button