Azamgarh news:शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु ठकुराई गुट का मांग पत्र, 28 को धरना
Azamgarh news: Thakurai group's demand letter for solving teachers' problems, protest on 28th

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रतिनिधिमंडल ने सत्यपाल सिंह और प्रदेश मंत्री शैलेश राय के नेतृत्व में डीआईओएस व संयुक्त शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर 25 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मंडल अध्यक्ष बालकेस दुबे ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
बैठक के दौरान पुरानी पेंशन योजना की बहाली और तदर्थ शिक्षकों के समायोजन की मांग को लेकर 28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, डी.एन. पांडेय, अतुल राय और साकेत चतुर्वेदी समेत कई शिक्षक नेता मौजूद रहे।



