Azamgarh news :नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना दीदारगंज पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

दिनांक 12.03.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना दीदारगंज पर वादिनी ने तहरीर दिया था कि दिनांक 10.03.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री को 01 बाल अपचारी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया ।

दिनांक 26.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित बाल अपचारी को सिसवारा मोड़ से समय करीब 06:10 बजे नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर मा0 न्यायालय किशोर बोर्ड प्रस्तुत किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button