Azamgarh news :प्रतिबंधित पशु चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर अनावरण करते हुए पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार एक हुआ फरार
प्रतिबंधित पशु चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर अनावरण करते हुए पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार एक हुआ फरार

चोरी किया गया 01 प्रतिबंधित पशु, घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा सुप्रो पिकअप वाहन, 02 मोबाइल फोन एवं नगदी बरामद
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तहबरपुर थाना अंतर्गत अहियाई निवासी रघुनाथ दुबे पुत्र स्व. रामकरन दुबे द्वारा थाना तहबरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि दिन में लगभग 11:00 बजे उनके बाग से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका प्रतिबंधित पशु खोलकर चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0-117/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
श्री अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर के नेतृत्व में उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.07.2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जानकीपुर पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किया गया 01 प्रतिबंधित पशु, घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा सुप्रो प्रॉफिट पिकअप वाहन, 02 अदद वीवो मोबाइल फोन तथा ₹700 नगद बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 26.07.2026 को ग्राम अहियाई से उक्त प्रतिबंधित पशु चोरी किया था। पुलिस की सक्रियता बढ़ने के कारण वे रात में उसे अहिरौला क्षेत्र की मंडी में बेचने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में अन्य प्रतिबंधित पशु चोरी कर वाहन में लादने की भी योजना थी। पुलिस टीम को देखकर उनका एक साथी आयुष सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



