प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश से प्रेरित होकर दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के एमडी अनिल मिश्रा ने जताया सम्मान

नई दिल्ली। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना सम्मान और समर्थन दोहराते हुए कहा कि वह आलोचनाओं से प्रभावित नहीं होते।अनिल मिश्रा ने कहा, “कोई गाली दे, मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। मैं अपने माननीय प्रधानमंत्री का सम्मान और समर्थन करता रहूँगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भारत की वैश्विक पहचान को नई टीवी ऊँचाइयों तक पहुँचाने के प्रयास उन्हें प्रेरित करते हैं। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री का सकारात्मक संदेश और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच समाज के विभिन्न वर्गों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।अनिल मिश्रा ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले व्यक्ति को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन यदि उद्देश्य राष्ट्रहित और सकारात्मक परिवर्तन हो, तो ऐसे विरोध से विचलित होने की आवश्यकता नहीं होती।उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके राष्ट्र निर्माण के प्रयासों का सम्मान एवं समर्थन करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button