Azamgarh news :दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 27.07.2026 को वादिनी मुकदमा थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़ तथा वर्तमान निवासी , थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ ने थाना कन्धरापुर पर लिखित तहरीर दी। तहरीर के अनुसार वह बचपन से अपने मामा के घर में रह रही है। दिनांक 26.07.2026 को प्रातः लगभग 4:00 बजे शौच के लिए गन्ने के खेत की ओर गई थी, जहां अभियुक्त लवकुश कुमार पुत्र रामदरश ने उसका मुंह दबाकर उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां अभियुक्त की पत्नी मनीषा देवी ने भी सहयोग करते हुए पीड़िता के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का प्रयास किया तथा बाद में कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 188/2026 धारा 65(1), 61(2), 127(2), 351(3) बीएनएस तथा 3/4(II), 16/17 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 28.07.2026 को निरीक्षक अपराध संजय कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा अभियुक्त लवकुश पुत्र रामदरश निवासी ग्राम गयासपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष को समय 10:18 बजे ग्राम गयासपुर स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



