Azamgarh News:बिलरियागंज में बाइक और साइकिल की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
बिलरियागंज में बाइक और साइकिल की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर के पास गुरुवार देर शाम करीब 8:30 बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरंगजेब (65 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अली, निवासी देवरिया अबू शाहिद, थाना बिलरियागंज, साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अतुल कुमार (25 वर्ष) पुत्र रंजीत, निवासी रौनापार, की बाइक साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलरियागंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय, आजमगढ़ रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों के परिजन जिला चिकित्सालय पहुंच गए। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।



