Azamgarh News:शराब के नशे में गिरकर घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
शराब के नशे में गिरकर घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम छिहीं निवासी एक अधेड़ की सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छिहीं निवासी रामसमुझ यादव, पुत्र स्वर्गीय सिजोर यादव, बीते 28 जुलाई को शराब के नशे में कहीं गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल, आजमगढ़ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए अगले दिन पीजीआई चक्रपानपुर रेफर कर दिया। उपचार के बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन 30 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे सहवीर यादव, पुत्र स्वर्गीय रामशब्द यादव, ने बिलरियागंज थाने में लिखित सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना के आधार पर पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।



