आजमगढ़ में गोतस्करी गैंग का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

Cow smuggling gang busted in Azamgarh: One criminal injured in police encounter, pistol and bike recovered

आजमगढ़, 31 जुलाई। आजमगढ़ पुलिस ने गोतस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घटना थाना अतरौलिया क्षेत्र की है।पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को अचलीपुर अंडरपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं से लदी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया था। चालक वाहन लेकर फरार हो गया और पूर्वांचल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए गोपालीपट्टी नहर के पास पिकअप छोड़कर दो साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस ने मौके से पांच प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया और एक मोबाइल फोन बरामद किया। इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।विवेचना के दौरान संतोष यादव, संतोष सरोज तथा शमीम के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।शुक्रवार तड़के करीब 4:20 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुखीपुर के पास पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपितों ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संतोष यादव (24) पुत्र निरंजन यादव निवासी समस्तीपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना अतरौलिया में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3/25/27 के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार संतोष यादव हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, गोवध, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई में थाना अतरौलिया के थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दुबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता, उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

जिला क्राइम ब्यूरो मोहम्मद रशिद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button