एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने नियम-110 के तहत आजमगढ़ की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया

MLC Shah Alam Guddu Jamali raised the issue of dilapidated road in Azamgarh under Rule 110.

लखनऊ, 4 अगस्त। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य शाह आलम ने जनपद आजमगढ़ की सगड़ी तहसील क्षेत्र की एक जर्जर सड़क के नव निर्माण का मामला नियम-110 के अंतर्गत उठाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश विधान परिषद को प्रेषित सूचना में कहा है,

कि जियनपुर-मुबारकपुर मुख्य मार्ग से ग्राम कोटवा, बेरवा, धौरहरा, खतीरपुर होते हुए पकवा इनार, चुनहवा मोड़ स्थित शंकर जी के मंदिर तक जियनपुर–बिलरियागंज मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शाह आलम ने कहा कि स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क के नव निर्माण और नाली निर्माण के लिए पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क एवं नाली का शीघ्र निर्माण कराने के संबंध में सदन में वक्तव्य देने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।विधान परिषद सदस्य ने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह विषय पूरी तरह जनहित से जुड़ा और अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से संबंधित सभी सूचनाएं सरकार के पास उपलब्ध हैं, इसलिए इसे नियम-110 के अंतर्गत स्वीकार कर आवश्यक निर्णय लिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button