जर्जर मकान गिरने से छह लोगों की मौत, डीएम और एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

Six people died due to the collapse of a dilapidated house, DM and SP inspected the scene

प्रतापगढ़, 6 अगस्त। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में गुरुवार तड़के करीब 2:00 बजे एक जर्जर मकान गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव शासकीय सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ पूरी करने के निर्देश भी दिए।पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं अन्य आवश्यक कार्यों में जुटी रही। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button