Azamgarh news:सावन के दूसरे सोमवार को बही आस्था की बयार,दूसरे सोमवार को कोना-कोना हुआ बम बम
Azamgarh news: On the second Monday of Sawan, the wind of faith blew, every corner became bomb on the second Monday

पातालपुरी महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने लिया प्रसाद का आनंद
लालगंज(आजमगढ़)सावन मास के दूसरे सोमवार को पातालपुरी महादेव मंदिर बड़ागांव बहादुरपुर व पतालपूरी घमरिया शिव मंदिर लालगंज,बुढऊ बाबा मंदिर,महादेव बाबा मंदिर अमिलिया के दरबार में श्रद्धालुओं ने सुबह 5:00 से शिवलिंग पर हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया।सावन के दूसरे सोमवार को हर तरफ आस्था हिलोरें लेती दिखी। किसी के पग मंदिर की ओर बढ़े तो कोई रुद्राभिषेक की तैयारी में जुटा रहा हर तरफ एक ही धुन थी कितना जल्दी शिव चरणों की पूजा करें। नगर के पातालपुरी घमरिया शिव मंदिर के दरबार में सर्वाधिक भीड़ रही, तो गांव के शिवालय भी गुलजार रहे सुबह से ही घंट- घड़ियाल की ध्वनि के बीच शिव का जयकारा लगता रहा।बाबा का जलाभिषेक कर भक्तों ने जहां सुख समृद्धि की कामना की वहीं सोमवार को व्रत रखकर लोगों ने भोले को प्रसन्न किया।लालगंज क्षेत्र के पातालपुरी महादेव मंदिर बड़ा गांव बहादुरपुर, महादेव मंदिर अमिलिया, रत्नेश्वर महादेव मंदिर रेतवा चंद्रभानपुर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम न दिखी लोगों ने जहां बाबा का जलाभिषेक किया वहीं परिसर में स्थापित शिव प्रतिमा की पूजा की।



