Azamgarh News:तिरंगे के रंग में रंगा बिलरियागंज-भीमबर, गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

तिरंगे के रंग में रंगा बिलरियागंज-भीमबर, गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष

नये चौक से शहीद स्तंभ और भीमबर से ब्रह्म बाबा स्थान तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलरियागंज और भीमबर कस्बे में सोमवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहीदों की स्मृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए। हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

बिलरियागंज में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नये चौक से हुआ। यात्रा कासिमगंज होते हुए ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंची। यहां अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर देश के अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण पाल तथा विशिष्ट अतिथि राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष भीमबर दीपक मिश्रा, तेज प्रताप सिंह, विनोद पाठक, रवि शंकर तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, जगतपाल सिंह, सूर्यभान सोनकर, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, गुड्डी पासवान, महजवीन, शैलेश सोनकर, अरविंद पाठक, सुरेंद्र राय, संतोष पासवान, अमरजीत पासवान, कृपा शंकर राय, सरवन मोदनवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को याद करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम तथा शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

भीमबर में भी उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

इसी क्रम में शाम चार बजे भीमबर बाजार से ब्रह्म बाबा स्थान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। मुख्य अतिथि सत्येंद्र राय रहे, जबकि मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्रा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्रह्म बाबा स्थान पर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। युवाओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं बिलरियागंज थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा दोनों कार्यक्रम में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।

बिलरियागंज और भीमबर में निकली दोनों तिरंगा यात्राएं महज एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश बनकर सामने आईं। तिरंगे की शान में उठे हाथों और शहीदों के सम्मान में झुके सिरों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button