Azamgarh News:वाराणसी जोन की 29वीं अन्तर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में आजमगढ़ पुलिस का शानदार प्रदर्शन*
जनपद–आजमगढ़*
वाराणसी जोन की 29वीं अन्तर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में आजमगढ़ पुलिस का शानदार प्रदर्शन*
विभिन्न शूटिंग प्रतिस्पर्धाओं में 05 महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर आजमगढ़ पुलिस ने बढ़ाया जिले का गौरव*
सभी शूटिंग प्रतिस्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित कर आजमगढ़ पुलिस की टीम ने जीती चल वैजयन्ती शील्ड*
*वाराणसी जोन की 29वीं अन्तर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता-2026* का आयोजन *जनपद मिर्जापुर* में दिनांक 04.08.2026 से 07.08.2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 07 जनपदों की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आजमगढ़ पुलिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न शूटिंग प्रतिस्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित कर चल वैजयन्ती शील्ड अपने नाम की तथा विभिन्न व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में शानदार उपलब्धियां हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
*आजमगढ़ पुलिस की प्रमुख उपलब्धियां-*
*▪️ मु0 आ0 निखिल* — 100 गज स्टैंडिंग पोजीशन में द्वितीय स्थान।
*▪️ महिला आरक्षी शिरीना बानो* — 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में प्रथम स्थान।
*▪️ महिला आरक्षी रीमा सिंह* — 300 मीटर थ्री पोजीशन बिग बोर में द्वितीय स्थान।
*▪️ आरक्षी अंकित सिंह* — 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान।
*▪️ चल वैजयन्ती शील्ड — सभी शूटिंग स्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित कर जनपद आजमगढ़ पुलिस टीम विजेता बनी।*
इस प्रकार आजमगढ़ पुलिस टीम द्वारा विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ सर्वाधिक अंक अर्जित कर चल वैजयन्ती शील्ड अपने नाम की गई, जिससे जनपद आजमगढ़ का गौरव बढ़ा।
*➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले सभी विजेता पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पुलिसकर्मियों की लगन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद आजमगढ़ एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
*🔹 आजमगढ़ पुलिस अपने कर्मियों के व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ खेल एवं शूटिंग जैसी प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को निरंतर प्रोत्साहित करती है।*



