आजमगढ़;जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

Azamgarh: Kisan Chaupal held in Gokhawal village against forced land acquisition

नरसिंह

पवई /आजमगढ़।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल के गांव की ज़मीनों के जबरिया भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में अम्बेडकर प्रतिमा के पास किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित किसानों और मज़दूरों ने एक स्वर में कहा कि हम अपनी एक इंच ज़मीन किसी भी परियोजना के नाम पर कॉर्पोरेट को लूटने नहीं देंगे। हमारी जमीनें हमारे जीवन जीने का आधार हैं, इसी ज़मीनों के भरोसे सदियों से हम अपने परिवार का भरण पोषण करते आए हैं। यह ज़मीन हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमको इनसे अलग नहीं किया जा सकता। चौपाल में शामिल लोग ज़मीन हमारी आपकी नहीं किसी के बाप की, ज़मीन हमारी कानून तुम्हारा नहीं चलेगा, ज़मीन लुटेरे कॉर्पोरेट वापस जाओ, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मुर्दाबाद, कौन बनाता हिंदुस्तान भारत के मज़दूर किसान आदि नारे लगा रहे थे। किसान चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि यूपीडा व शासन द्वारा बार बार अखबार और मीडिया के माध्यम से यह प्रकाशित कराना कि 24 गांव की 1152 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा जैसी खबरों से किसान परेशान हो रहे हैं और भय का वातावरण बन रहा है। इस मानसिक तनाव की स्थिति में शासन को भूमि अधिग्रहण कानून का पालन करना चाहिए और इस तरह की किसी भी परियोजना के लिए यहां का किसान अपनी ज़मीन नहीं देगा। सामाजिक कार्यकर्ता राज शेखर ने चौपाल में कहा कि गोखवल और आस पास के कई गांव में पट्टाधारी किसानों की ज़मीन एक्सप्रेसवे के लिए छीन ली गई और बदले में उन्हें कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया और अब दोबारा ज़मीन कब्जाने की साजिश जनता के लिए विनाशकारी साबित होगी इसलिए सरकार को तुरंत ये फैसला वापस लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button