आजमगढ़ के मंगरावां रायपुर की मारिया ने एमए मनोविज्ञान में किया विश्वविद्यालय टॉप,गांव व जनपद का बढ़ाया गौरव

Maria of Mangarawan Raipur, Azamgarh, topped the university in MA Psychology, bringing pride to the village and district.

आजमगढ़;जनपद के विकासखंड मोहम्मदपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगरावां रायपुर निवासी मारिया पुत्री मोहम्मद शाहिद ने एमए मनोविज्ञान (Psychology) में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में टॉप कर अपने गांव, परिवार और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। मारिया की इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।मारिया ने अपनी उच्च शिक्षा शिब्ली नेशनल कॉलेज, आजमगढ़ से प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि को विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि उन्होंने मनोविज्ञान विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च स्थान हासिल किया।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षोत्सव संपन्न हुआ। दीक्षोत्सव में कुल 74 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 48 छात्राएं और 26 छात्र शामिल रहे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को कुल 88 पदक प्रदान किए गए। इनमें 14 विद्यार्थियों को कुलाधिपति एवं कुलपति, दोनों पदक प्राप्त हुए।इसी गौरवपूर्ण समारोह में मंगरावां रायपुर निवासी मारिया को विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप करने पर सम्मानित किया गया। मारिया की सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।मारिया के चाचा मोहम्मद आरिफ, जो मौलाना मसूद खान इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं, ने अपनी भतीजी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मारिया ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर परिवार के साथ-साथ गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मारिया की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मारिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की ऐसी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इससे गांव की अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।मारिया की इस उपलब्धि पर मंगरावां रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद को गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button