आजमगढ़ में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अजुबा गिरफ्तार

Ajuba, who lured and kidnapped a minor girl in Azamgarh, arrested

आजमगढ़;थाना सरायमीर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना सरायमीर क्षेत्र निवासी आवेदिका द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री कम्पोजिट विद्यालय में पढ़ने गयी थी, जो विद्यालय से अपना बैग लेकर बाहर निकलने के बाद वापस नहीं आयी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर जानकारी हुई कि अजूबा पुत्र स्व0 निर्गुन निवासी ग्राम पवईलाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त प्रकरण में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 201/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।आज दिनांक 15.08.2026 को उ0नि0 पंकज कुमार मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना पर नन्दाव मोड़, कस्बा सरायमीर के पास से अभियुक्त अजूबा पुत्र स्व0 निर्गुन निवासी ग्राम पवईलाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button